
मडियादो/दमोह। जिले के मड़ियादो थाना क्षेत्र के पौड़ी गांव निवासी नवदंपति के द्वारा शनिवार रात जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। दोनों को रात करीब 10 बजे गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।जहां डाक्टरों के द्वारा उनका इलाज शुरू किया गया।
लड़का और लड़की ने लड़की के परिजनों पर धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस के द्वारा मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
मामले में पीड़ितों में लड़की अमानगंज व पौड़ी मडियादो की लड़की बताई गई। अमानगंज के नयापुरा निवासी 24 जुलाई को अयोध्या में भगवान श्रीराम को साक्षी मानकर प्रेम विवाह करने के साथ कोर्ट मैरिज भी की थी।
इसके बाद वह लोग अपने घर पोंडी आ गए थे।
उसका आरोप है कि विवाह के बाद पत्नी के मायके पक्ष के लोग लगातार इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे। कई बार घर पर लोगों को भेजकर मारपीट कराई गई और जान से मारने की धमकियां भी दी गईं।शनिवार रात भी लड़की के मायके पक्ष के लोग घर पहुंचे वह अपने साथ कई गुंडे लेकर आए थे और जान से मारने की धमकी दे रहे थे । इसलिए दहशत के चलते हम लोगों ने घर में रखे जहरीली दवा का सेवन कर लिया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल हटा भेजा गया वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लड़की ने अपने माता-पिता और परिजनों पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों और तनाव के कारण दोनों ने यह कदम उठाया। उसने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद मड़ियादो थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।लड़के ने बताया कि उसके परिवार की रिश्तेदारी अमानगंज के नयापुरा में है। इसलिए उसका वहां पर आना-जाना रहता था। 2 साल पहले स्नेह से पहचान हो गई और इसके बाद उनके बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। घर के लोग शादी के लिए राजी नहीं थे तो उन्होंने घर से भाग कर अयोध्या जाकर शादी कर ली थी। ड्यूटी डॉक्टर के मुताबिक दोनों का इलाज चल रहा है और धीरे-धीरे उनकी हालत सामान्य होती जा रही है।
