पति के उकसाने पर पत्नी ने की थी आत्महत्या

जबलपुर: मझौली निवासी महिला ने पति के उकसाने पर सल्फास का सेवन कर आत्महत्या की थी। मर्ग जांच में खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक श्रीमति नंदनी चौधरी 28 वर्ष निवासी खिन्नी रोड आश्रम मोहल्ला गोसलपुर ने सल्फास का सेंवन कर लिया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मर्ग जांच के दौरान परिजनों के बयान लिए गए जिसमें पाया गया कि श्रीमति नंदनी चौधरी की शादी 2015़ में लक्ष्मण चौधरी निवासी आश्रम मोहल्ला गोसलपुर से हुई थी.

जिसके 3 बच्चे है लगभग डेढ वर्ष से नंदनी का पति लक्ष्मण नंदनी के चरित्र पर संदेह करते हुये मारपीट कर प्रताडित करता था। इसी विवाद पर से घटना के एक माह पूर्व नंदनी अपने बच्चो के साथ मायके मझोली आ गयी थी। 3 दिसम्बर 25 को लक्ष्मण चौधरी ने अपने दोस्त के मोबाईल से फोन कर नंदनी के साथ गालीगलौज किया था। लक्ष्मण मझोली आया तो दोनों पक्षों को समझाईश दी गयी थी। 4 दिसम्बर को लक्ष्मण चौधरी ने महोल्ले में जाकर नंदनी को 3 झापड मार दिया एवं मरने के लिये उकसाते हुये कहा आज मर के दिखा, जिससे व्यथित होकर नंदनी द्वारा जहर का सेवन कर लिया था। पति लक्ष्मण चौधरी के खिलाफ प्र्रकरण दर्ज किया गया।

Next Post

इंदौर में गर्भ संस्कार पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया शुभारंभ

Sun Feb 1 , 2026
इंदौर: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने डेली कॉलेज इंदौर में आयोजित ‘गर्भ संस्कार’ पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने गर्भ संस्कार जैसे विषयों के सामाजिक व सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसी पुस्तकों के माध्यम से परिवार और समाज में […]

You May Like

मनोरंजन