हेलोवीन जैसे असंस्कारी कार्यक्रमों पर रोक अभाविप ने कॉलेज प्रशासन से की मांग 

भोपाल, 01 नवबंर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर के भेल भाग ने बीएसएसएस कॉलेज प्रशासन से शनिवार को मांग की. परिषद ने मांगे की है कि कॉलेज परिसर में आयोजित किए जा रहे “हेलोवीन सेलिब्रेशन” जैसे पाश्चात्य और असंस्कारी कार्यक्रमों पर तत्काल रोक लगाई जाए.

अभाविप ने कहा कि कॉलेज में विद्यार्थियों द्वारा भूत-प्रेत एवं राक्षसों के वेश में सजकर नृत्य एवं अन्य गतिविधियाँ करना भारतीय संस्कृति, सभ्यता और संस्कारों के पूर्णतः विपरीत है. इस प्रकार के आयोजन न केवल शैक्षणिक वातावरण को दूषित करते हैं, बल्कि युवाओं में पाश्चात्य संस्कृति की अंधी नकल को भी बढ़ावा देते हैं. “हेलोवीन” जैसे अंधकारमय कार्यक्रम हमारे सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों के विरुद्ध हैं.

परिषद ने कॉलेज प्रशासन से भविष्य में कॉलेज परिसर में “हेलोवीन” अथवा किसी भी असंस्कारी एवं पाश्चात्य संस्कृति प्रेरित कार्यक्रम को अनुमति न दी जाने की मांगे रखी है. इसके अलावा कहा गया कि ऐसे कार्यक्रमों को प्रोत्साहन दिया जाए जो विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ते हों की मांग की गई. कॉलेज प्रशासन ने इस विषय की गंभीरता को समझते हुए तत्काल कार्यक्रम को निरस्त करने का निर्णय लिया है तथा भविष्य में ऐसे आयोजनों की पुनरावृत्ति न होने का आश्वासन दिया है.

Next Post

जातिगत जनगणना के राजनीतिक उपयोग से विभेद बढ़ेगा : होसबोले 

Sat Nov 1 , 2025
जबलपुर। राजनीतिक दृष्टिकोण से जातिगत जनगणना उचित नहीं है, क्योंकि देश में कुछ जातियां पीछे रह गई हैं और सिर्फ पिछड़ों के भले के लिए ही आंकड़े का इस्तेमाल किया जा रहा है। यदि राजनीति के लिए इसका इस्तेमाल होगा, तो इससे विभेद बढ़ेगा। यह बात राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ […]

You May Like