छत से गिरकर युवक की मौत, परिजनों ने घर के बाहर सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन

सिंगरौली: नवानगर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान की छत से गिरकर घायल हुए 24 वर्षीय सोनू शाह की इलाज के दौरान मौत हो गई। शव गांव पहुंचने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। उन्होंने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई और आर्थिक सहायता की मांग की।

पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि सामाजिक सहयोग से मृतक के परिवार को 1.30 लाख रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

Next Post

ईडी ने पूर्व विधायक के खिलाफ काले धन को वैध बनाने के मामले की जांच के सिलसिले में ली तलाशी

Wed Jul 8 , 2026
नयी दिल्ली, 08 जुलाई (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के इलाहाबाद क्षेत्रीय कार्यालय ने झांसी के गरौठा विधानसभा सीट से पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव और उनके सहयोगियों के खिलाफ चल रहे काले धन को वैध बनाने के मामले की जांच के सिलसिले में झांसी और लखनऊ में कई जगहों […]

You May Like