अधिवक्ता दीपक पटेल की सदस्यता निलंबित

जबलपुर। जिला अधिवक्ता संघ जबलपुर की कार्यकारिणी सभा ने अधिवक्ता दीपक पटेल की सदस्यता छह माह के लिए निलंबित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। संघ अध्यक्ष मनीष मिश्रा एवं सचिव शैलेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि संघ के विरुद्ध दुष्प्रचार, गतिविधियां संचालित करने तथा न्यायालय परिसर के बाहर दुकानदारों से अनैतिक आर्थिक लाभ लेने संबंधी शिकायतें प्राप्त हुई थीं। कार्यकारिणी ने शिकायतों को कदाचरण की श्रेणी में लेते हुए यह निर्णय लिया। छह माह में गतिविधियों में सुधार नहीं होने पर मामला राज्य अधिवक्ता परिषद को भेजा जाएगा। बैठक में उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता, महिला उपाध्यक्ष सुनीता सूद (गुप्ता), सह सचिव शैलेन्द्र यादव और कोषाध्यक्ष नेहा मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

शिकायत करने थाने जा रही पत्नी-साले पर चढ़ाई कार

Thu Oct 1 , 2026
जबलपुर । माढ़ोताल थाना अंतर्गत शारदा नगर प्रोफेसर कॉलोनी में कार में बैठने से मना करने की बात पर शुरू हुआ पारिवारिक विवाद हमले में बदल गया। सनकी पति ने पहले तो घर पर पत्नी को बेरहमी से पीटा और जब पीडि़ता अपने भाई के साथ थाने रिपोर्ट दर्ज कराने […]

You May Like