सर्राफा संघ के हुए द्विवार्षिक चुनाव

ग्वालियर। सर्राफा संघ ग्वालियर उपनगर के द्विवार्षिक चुनाव एवं वार्षिक गोठ पिकनिक का आयोजन एन्जॉय रिसोर्ट शिवपुरी रोड़ पर किया गया। निर्वाचन में अध्यक्ष पद पर जवाहर जैन एवं कोषाध्यक्ष पद पर संतोष गोयल निर्विरोध एवं सचिव पद पर अभिषेक गोयल (सन्नी) और नेमी जैन में चुनाव हुआ जिसमे अभिषेक गोयल प्रचंड बहुमत से निर्वाचित घोषित हुए। निर्वाचन कार्यक्रम सुभाष जैन की देख रेख में हुआ। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश चैम्बर आफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। चेंबर अध्यक्ष डा प्रवीण अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष सुरेश बंसल, उपाध्यक्ष संदीप नारायण अग्रवाल, मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल उपस्थित रहे ।

Next Post

'बंदर' 28 अगस्त को जी5 पर होगी स्ट्रीम

Thu Aug 20 , 2026
मुंबई, 20 अगस्त (वार्ता) अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्म ‘बंदर’ का प्रीमियर 28 अगस्त को जी5 पर होगा। बॉबी देओल, सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी और सबा आजाद अभिनीत यह फिल्म आरोप, धारणा और न्याय जैसे संवेदनशील मुद्दों पर केंद्रित क्राइम ड्रामा और मनोवैज्ञानिक थ्रिलर है। […]

You May Like