महात्मा गांधी को याद किया कांग्रेसजनों ने

भोपाल, 30 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आज यहां मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्रपिता की प्रतिमा और चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनका स्मरण किया।

प्रदेश कांग्रेस की ओर से मुहैया करायी गयी जानकारी के अनुसार श्री पटवारी ने इस अवसर पर कहा कि 77 वर्ष पूर्व एक ऐसे व्यक्ति की हत्या की गई, जिन्होंने देश और दुनिया को अनेक विचार दिए। उनके दिखाए मार्ग को कई देशों ने आत्मसात किया। कई विश्वविद्यालयों में महात्मा गांधी के विचारों और उनकी भावनाओं की शिक्षा आज भी दी जाती है।

श्री पटवारी ने कहा कि नफरत से भरे विचार वालों का तिरस्कार होना चाहिए। महात्मा गांधी की हत्या करने वाले व्यक्ति को महिमा मंडित करने का प्रयास भी किया जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि गांधी जी के विचारों और देश के संविधान की रक्षा के लिए हम तत्पर रहें।

कार्यक्रम में सभी को संविधान की रक्षा का संकल्प दिलाया गया। इसके अलावा प्रदेश में अन्य स्थानों पर भी कांग्रेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनका स्मरण किया।

 

Next Post

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की

Thu Jan 30 , 2025
भोपाल, 30 जनवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी के मध्यप्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आज यहां प्रदेश पार्टी कार्यालय में पुष्पाजंलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री तुलसी सिलावट, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा और प्रदेश […]

You May Like