6 वर्षो से फरार स्थायी वारण्टी कनुहड़ खनहना से गिरफ्तार

6 घण्टे में 10 साल बालक हुआ दस्तयाब

सिंगरौली : एसपी के निर्देश पर लगातार फरार आरोपियों, वारण्टियों की धर-पकड़ अभियान के तहत मोरवा पुलिस को वर्ष 2018 के प्रकरण में फरार चल रहे स्थायी वारण्टी को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। आरोपी के विरुद्ध अलग-अलग प्रकरणों में 3 वारण्ट जारी किये गये थे।थाना प्रभारी मोरवा कपूर त्रिपाठी को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना मोरवा का निगरानी बदमाश सोनू बैगा निवासी कनुहड़ खनहना के पास देर रात देखा गया है।

जिसका न्यायालय बैढ़न द्वारा 3 अलग-अलग प्रकरणों में वारण्ट जारी किया गया था। जिनमें धारा 458, 427, 327, 323, 346 भादवि में स्थायी वारण्ट एवं 2 अन्य प्रकरण में गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया गया था। सूचना पर थाना प्रभारी मोरवा द्वारा एवं एसडीओपी मोरवा कृष्ण कुमार पाण्डेय की सतत निगरानी में एक टीम रवाना कर निगरानी बदमाश स्थायी वारण्टी सोने लाल उर्फ सोनू पिता रामविचारे बैगा उम्र 20 वर्ष निवासी कनुहड थाना मोरवा कनुहड के जंगल से गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल किया गया।

वही मोरवा न्यू मार्केट निवासी व्यक्ति ने थाना आकर सूचना दी कि उनका 10 वर्षीय बालक को मानसिक रूप से थोड़ा अस्वस्थ है। बीएमएल पार्क मोरवा बालक की तलाश अलग-अलग टीम बनाकर की जाने लगी। जो करीब 6 घण्टे के बाद मोरवा पुलिस द्वारा ढूंढकर उसके परिजनो को सुपुर्द किया गया। उक्त कार्यवाही में सउनि उमेश अग्निहोत्री, अरुण सिंह, प्रआर संजय सिंह परिहार, अर्जुन सिंह, आर राहुल साहू, आकाश पटेल, मआर गायत्री उईके शामिल थे।

Next Post

कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता देना हमारी प्रमुख जिम्मेदारी है: भरत

Sat Jan 25 , 2025
हिंडालको महान में अत्याधुनिक ऑक्यूपेशनल हेल्थ सेंटर का भव्य शुभारंभ, परियोजना प्रमुख सहित अन्य स्टाफ रहे मौजूद बरगवां : हिंडालको समूह ने अपने महान संयंत्र में कर्मचारियों और अधिकारियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एक अत्याधुनिक ऑक्यूपेशनल हेल्थ सेंटर का शुभारंभ किया। इस विशेष अवसर पर हिंडालको […]

You May Like

मनोरंजन