बल्देवबाग से सुपर मार्केट तक बाजारों से हटाए अतिक्रमण  

 

दुकानों के समान जब्त, वाहनों के काटे चालान

 

नवभारत, जबलपुर। शहर में बढ़ रहे यातायात और अवैध रूप से पार्किंग करके बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था बिगाड़ने वालों के ऊपर मंगलवार को यातायात विभाग द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। जिसमें मुख्य रूप से बाजार क्षेत्र के अंदर नो पार्किंग जोन और सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाया गया, साथ ही बाहर तक सजी दुकानों को भी हटवाया गया। उप पुलिस अधीक्षक यातायात संतोष कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में चारों मोटरसाइकिल एवं क्रेन मोबाइल के माध्यम से मार्केट की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई। उन्होंने बताया कि बल्देवबाग से शुरू हुई कार्यवाही में पांडे चौक, बड़े महावीर, बड़ा फुहारा, घमंडी चौक, लार्डगंज, गंजीपुरा से सुपर मार्केट तक सड़कों तक लगाई गई दुकानें, और अवस्थित रूप से खड़े वाहनों के साथ सड़कों पर खड़े ठेले वालों को हटाकर सुगम यातायात बनाने कार्यवाही की गई।

कार्यवाही के दौरान लगभग 7 से 8 दुकान संचालकों द्वारा बाहर तक रखी सामग्री को जब्त किया गया, इसके अलावा नो पार्किंग में खड़े लगभग 13 वाहनों के ऊपर चालानी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मालवीय चौक यातायात का पुलिस बल मौजूद रहा।

Next Post

दिन दहाड़े मकान से लाखों की चोरी

Tue Mar 18 , 2025
ब्यावरा। सुठालिया रोड पर स्थित लोधीपुरा गांव में मंगलवार की दोपहर के समय एक मकान से अज्ञात लोगों द्वारा लाखों रुपये की चोरी करने की सनसनीखेज घटना हुई है. आरोपी मकान में रखे नगदी, सोने-चांदी के लाखों रुपये कीमती आभूषण चोरी कर ले गये. जानकारी के अनुसार लोधीपुरा निवासी विद्युत […]

You May Like