ई- रिक्शा में जा रहे थे स्कूली बच्चे, 54 पर शिकंजा

जबलपुर: स्कूली बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जिला दण्डाधिकारी ने स्कूली बच्चों के ई रिक्शा में परिवहन को पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। जिसके बावजूद भी ई- रिक्शा वाहन चालक आदेश के अवहेलना कर स्कूली बच्चों को ई रिक्शा में परिवहन किया जा रहा था।

जिसके चलते यातयात पुलिस द्वारा 54 स्कूली वाहनों पर कार्यवाही करते हुए कुल 26800 रुपए का समन राशि शुल्क वसूला गया। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात जबलपुर सुश्री अंजना तिवारी के निर्देशन में स्कूली वाहनों की चौकिंग अभियान चलाकर की गई।

Next Post

आखिरी दिन 130 किसानों से हुई खरीदी

Sat Aug 9 , 2025
जबलपुर: ग्रीष्मकालीन फसल मूंग- उड़द का उपार्जन का शुक्रवार अंतिम दिन था। जिसमें 130 किसानों से खरीदी की गई। कृषि उपसंचालक डॉ. एस के निगम से मिली जानकारी के अनुसार 8 अगस्त खरीदी के अंतिम दिन 106 किसानों से 2268 क्विंटल मूंग एवं 24 किसानों से 691 क्विंटल उड़द की […]

You May Like