नपाध्यक्ष राठौर ने शिववाटिका में रौपे पौधे

सीहोर। सोमवार को सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सभी शुभचिंतकों से उनका जन्मदिन वर्चुअल और सादगीपूर्ण मनाने की अपील की थी, इसको लेकर नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने शिव वाटिका में 21 पौधों का रोपण कराया.

गौरतलब है कि मंत्री श्री सारंग ने आग्रह किया कि जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए पेड़ लगाएं और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को सशक्त करें. इस आह्वान को सार्थक करने के लिए नपाध्यक्ष श्री राठौर के द्वारा पौधा रोपण किया गया था. इसमें भाजपा नेता सन्नी महाजन, अर्जुन राठौर, नरेन्द्र राजपूत, प्रदीप गौतम, कमलेश राठौर, लोकेन्द्र वर्मा, हरिओम दाऊ, रोहित यादव, अशुतोष त्यागी, दिनेश कटारिया, प्रेमलता राठौर, सीमा सक्सेना, प्रीति सोनी आदि शामिल थे.

 

Next Post

आईडी बंद करने से आक्रोशित मंडी व्यापारियों ने रोकी नीलामी

Tue Dec 30 , 2025
आष्टा। एक बार फिर कृषि उपज मंडी चर्चा का विषय बनी. सूरजमल सुजानमल नामक फर्म पर गड़बड़ी की आशंका में जांच के लिए आई मंडी बोर्ड की टीम ने सूरजमल सुजानमल की दुकान पर स्टॉक की जांच की पर जांच पूरी होने से पहले ही व्यापारी की आईडी को बंद […]

You May Like