आईडी बंद करने से आक्रोशित मंडी व्यापारियों ने रोकी नीलामी

आष्टा। एक बार फिर कृषि उपज मंडी चर्चा का विषय बनी. सूरजमल सुजानमल नामक फर्म पर गड़बड़ी की आशंका में जांच के लिए आई मंडी बोर्ड की टीम ने सूरजमल सुजानमल की दुकान पर स्टॉक की जांच की पर जांच पूरी होने से पहले ही व्यापारी की आईडी को बंद कर दिया गया इसके विरोध में व्यापारियों ने नीलामी बंद कर दी जिससे परेशान किसानों ने मंडी कार्यालय का घेराव कर दिया.

मंडी कार्यालय के बाहर विरोध कर रहे हैं किसानों का कहना है कि हम यहां सुबह से परेशान हो रहे हैं और जब हमने मंडी सेक्रेटरी से अपनी समस्या के बारे में बताया तो वह सुनने की बजाए यह कहने लगे कि पहले मुझे चाय तो पीने दो इसके बाद लगभग आधे घंटे तक मंडी सेक्रेटरी के बाहर नहीं आने पर किसानों ने नारेबाजी चालू कर दी

किसानों ने मंडी प्रशासन पर कई गम्भीर आरोप लगाए किसानों का कहना है कि आष्टा मंडी में आए दिन कुछ ना कुछ चलता रहता है एवं ऐसी स्थितियां निर्मित होती है और उन्होंने यह भी कहा कि अगर मंडी प्रशासन से नहीं संभाल रहा है तो इसमें ताला लगा देना चाहिए इसके बाद किसानों ने जय जवान जय किसान और मंडी समिति मुर्दाबाद के नारे लगाए

इस मामले में एसडीएम नितिन टाले का कहना है कि व्यापारी द्वारा अपनी मांग को लेकर नीलामी बंद की थी जिसको चर्चा के बाद नीलामी को वापस चालू करवा दिया गया है. वहीं व्यापार महासंघ अध्यक्ष रूपेश राठौर ने कहा कि जांच पूरी होने से पहले ही हमारे व्यापारी की आईडी बंद कर दी गई है इसके विरोध में हमने नीलामी बंद की थी अगर हमारे जांच में व्यापारी की कोई गड़बड़ी नहीं होने की दशा में हमारे व्यापारी के जो भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई करने की मांग बोर्ड से की जाएगी.

पूर्व डायरेटर सुनील जैन ने कहा कि अगर व्यापारी की जांच पूरी नहीं हुई तो इससे आईडी क्यों बंद की गई. आईडी बंद होने के कारण ना वह माल खरीद पा रहा है न अपना माल भेज पा रहा है जिससे उसे बहुत नुकसान हो रहा है इसकी जवाबदारी किसकी है.

 

Next Post

ब्लू बर्ड स्कूल को दिल्ली में मिला स्पेशल मेंशन अवार्ड

Tue Dec 30 , 2025
सीहोर। भारत शिक्षा मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय एवं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में दिल्ली में आयोजित कालंतर 2025 वार्षिक कला उत्सव में शहर के ब्लू बर्ड स्कूल एवं दो छात्राओं को अभा स्तर पर कहानी लेखन व कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया […]

You May Like