ब्लू बर्ड स्कूल को दिल्ली में मिला स्पेशल मेंशन अवार्ड

सीहोर। भारत शिक्षा मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय एवं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में दिल्ली में आयोजित कालंतर 2025 वार्षिक कला उत्सव में शहर के ब्लू बर्ड स्कूल एवं दो छात्राओं को अभा स्तर पर कहानी लेखन व कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया. स्कूल को सबसे ज्यादा सक्रिय सहभागिता के लिए स्पेशल मेंशन अवार्ड से सम्मानित किया गया. इंग्लिश कहानी लेखन में ब्लू बर्ड स्कूल की कक्षा 9 की छात्रा भाविका राठी को प्रथम व हिंदी कविता लेखन में कक्षा 9 की रिद्धिमा सेंगर को द्वितीय पुरस्कार दिया गया. डायरेक्टर बसंत दासवानी ने बताया कि ब्लू बर्ड स्कूल प्रचलित पारंपरिक शिक्षा को पीछे छोड़ नए जमाने की अनुभवात्मक शिक्षा, व्यावहारिक अधिगम व कला-एकीकरण जैसी नई शिक्षा पद्धति को अपना कर छात्रों को वैश्विक दुनिया में कंधे से कंधा मिलाकर चलने का प्रशिक्षण दे रहा है.

 

Next Post

परंपरागत पेशे से आधुनिक उद्योग तक: मप्र में मत्स्य पालन बना आय और रोजगार का नया इंजन

Tue Dec 30 , 2025
भोपाल। कभी केवल पारंपरिक आजीविका माना जाने वाला मत्स्य पालन अब मध्यप्रदेश में आधुनिक तकनीक, नवाचार और उद्यमिता का सशक्त मॉडल बनकर उभर रहा है। मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पंवार ने सोमवार को बताया कि बीते दो वर्षों में इस क्षेत्र ने […]

You May Like