ग्वालियर कृषि मंडी में उल्टा राष्ट्रीय ध्वज फहराने पर मंडी सचिव और प्रभारी निलंबित

ग्वालियर: 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिनारपुर कृषि उपजमंडी कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उल्टा तिरंगा पहराये जाने का मामला सामने आया। यह घटना कृषि उपजमंडी प्रभारी शशिलता दौहरे और सचिव महेन्द्र सिंह मीणा की उपस्थिति में हुई। वीडियो सामने आने के बाद मंडी के एमडी ने दोनों को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मंडी बोर्ड के एमडी ने दोनों को तत्काल निलंबित कर दिया गया। राष्ट्रीय घ्वज के अपमान मसे स्थानीय लोगों और व्यापारियों में नाराजगी हे।

ग्वालियर के गोला का मंदिर इलाके स्थित नारायणबिहार कॉलोनी के पास स्थित दिनारपुर कृषि उपजमंडी समिति कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज उल्टा पहराया गया। एमडी ने दोनों को तत्काल निलंबित कर दिया है। मंडी प्रभारी शशिलता दौहरे ने घ्वज फहराया और उसी वक्त मंडी सचिव महेन्द्र सिंह मीणा भी मौके पर मौजूद थे।
ऐसा बताया जाता है कि कुछ देर बाद झंडे की दिशा बदल दी गई, लेकिन इस गलती पर किसी अधिकारी ने तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मंडी बोर्ड के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम कुमार के संज्ञान में आया। उन्होंने तुरंत प्रभाव से दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया।

Next Post

जन्माष्टमी पर प्राचीन गोपाल मंदिर में राधा कृष्ण एक अरब से अधिक कीमती आभूषणों से सजे

Sat Aug 16 , 2025
ग्वालियर: फूलबाग स्थित प्राचीन गोपाल मंदिर में जन्माष्टमी के मोके पर भगवान राधा-कृष्ण को सैकड़ों वर्ष पुराने हीरा, पन्ना, माणिक, पुखराज और नीलम जडि़त एंटीक ज्वेलरी से संजाया संवारा गया है। इन आभूषणों की अनुमानित कीमत लगभग 100 करोड़ रूपये से अधिक है।खास बात यह है कि जब तक भगवान […]

You May Like