कथित अपहरण कांड का पटाक्षेप, फ्रेंड के पास खुद ही गई थी मथुरा

ग्वालियर। यहां से लापता हुई 9वीं की छात्रा को 24 घंटे बाद पुलिस ने मथुरा से ढूंढ़ निकाला है। 14 साल की छात्रा घर से पेपर देने स्कूल के लिए निकली थी। उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने काफी देर छानबीन के बाद स्कूल पहुंच कर हंगामा किया, लेकिन स्कूल में उसके पेपर देने नहीं पहुंचने की जानकारी मिली। जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे। लापता छात्रा की उम्र कम होने पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज उसकी तलाश शुरू की। मामला गिरवाई थाना इलाके के सिकंदर कंपू की है।

ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह के बताया कि छात्रा सोशल मीडिया के माध्यम से मथुरा में रहने वाले किसी लड़के के संपर्क में थी। संपर्क में आने के बाद संभवत: उन्हीं परिस्थतियों में घर से कुछ राशि भी लेकर गई थी। पुलिस पूछताछ में लड़की का मथुरा में होना पाया गया। पुलिस की एक टीम के साथ परिजन लड़की को मथुरा से ग्वालियर वापस ले आए हैं।

Next Post

प्रेमिका ने प्रेमी की गला घोंटकर की हत्या, थाने पहुंचकर पुलिस को दी सूचना

Tue Feb 25 , 2025
भंवरकुआं इलाके में सनसनीखेज वारदात, पुलिस ने आरोपी युवती को हिरासत में लिया   इंदौर.भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक मेकअप आर्टिस्ट युवती ने अपने प्रेमी की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद युवती खुद थाने पहुंची और पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने युवती को […]

You May Like