ओडिशा वारियर्स ने सूरमा हॉकी को पेनल्टी शूटआउट 2-0 से हराया

रांची, (वार्ता) ओडिशा वारियर्स ने मंगलवार को महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) 2024-25 में जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब के पेनल्टी शूटआउट में 2-0 से हराया।

आज रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गये मुकाबले के दौरान चार क्वार्टर में जोरदार संघर्ष के बावजूद निर्धारित समय में दोनों टीमे गोल करने में विफल रही।

इसके बाद मैच पेनल्टी शूटआउट की ओर बढ़ा। ओडिशा वारियर्स के लिए सोनिका और कैटलिन नोब्स ने पेनल्टी शूटआउट में गोल किए जबकि जोसलिन बार्ट्राम ने विपक्षी टीम के गोल करने के प्रयासों को विफल करते हुए अपनी टीम के लिए बोनस अंक हासिल किए।

Next Post

हार्दिक पांड्या ग्रुप लीडरशिप का हिस्सा है: सूर्यकुमार

Wed Jan 22 , 2025
कोलकाता (वार्ता) भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले टी-20 मैच की पूर्व संध्या पर मंगलवार को कहा कि हार्दिक पांड्या ‘अच्छे मित्र’ और ग्रुप लीडरशिप का हिस्सा है उनके साथ काम करने में कोई समस्या नहीं हैं। सूर्यकुमार ने आज यहां मीडिया से बातचीत में कहा, “हार्दिक […]

You May Like