
रीवा, रीवा जिले के अमहिया थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना की जानकारी तब हुई जब पीड़िता की तबीयत बिगड़ने पर उसे चिकित्सकीय परीक्षण के लिए ले जाया गया, जहाँ उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई।
इसके बाद परिजनों ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी चिकित्सकीय देखरेख की जा रही है।
एएसपी भावना मरावी ने बताया कि आरोपी पीड़ित पक्ष का रिश्तेदार बताया जा रहा है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस की टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही हैं और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
