चांदनी चौक में एक साथ दिखती है इतिहास, विकास और परंपराएं : रेखा गुप्ता

नयी दिल्ली, 26 जनवरी (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि चांदनी चौक एक ऐतिहासिक परिसर है जहां देश का इतिहास, विकास, परंपराएं, संस्कृति समेत हर एक चीज एक साथ देखने को मिलती है।

श्रीमती रेखा गुप्ता ने गुरुवार को यहां चांदनी चौक इलाके में बिजली भूतल वायरिंग परियोजना का उद्घाटन करने के बाद इस जगह को ऐतिहासिक बताया और कहा कि संस्कृति, विरासत और परंपरा सभी को एक ही जगह पर महसूस किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पुरानी दिल्ली का क्षेत्र जहां की जड़ों में देश की परंपराएं, सुगंध और स्वाद तीनों एक साथ देखने को मिलती है इसलिए यहां का विकास सबसे महत्वपूर्ण है। यहां की सबसे बड़ी समस्या बेतरतीब लटकी हुई बिजली के तारों की थी जिसमें आये दिन हादसे होते थे। उन्होंने कहा कि आज लगभग 160 करोड़ रुपये की लागत से चांदनी चौक की 28 सड़कों की बिजली की तारों को भूतल करने का काम शुरू किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह इलाका सदियों से व्यापार और संस्कृति का एक जीवंत केंद्र रहा है। इसकी हवेलियां इतिहास को दिखाती हैं, और इसकी पतली एवं संकरी गलियां शहर की समृद्ध विरासत को बचाए रखती हैं। उन्होंने कहा कि लगातार दिल्ली में विकास की बयार बह रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली एक संतुलित दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ रही है, अपनी विरासत को बचाते हुए भविष्य की ऊर्जा ज़रूरतों के लिए तैयारी कर रही है।

उन्होंने मंडोली में बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड द्वारा 66/11 केवी जीआईएस ग्रिड सब-स्टेशन की नींव रखी। इसके अलावा, बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड के चार यूटिलिटी-स्केल बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम को शिवालिक, द्वारका और गोयला खुर्द में शुरू किये गये। इन परियोजनाओं से लाखों परिवारों को बिना रुकावट बिजली आपूर्ति मिलने की उम्मीद है।

Next Post

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

Thu Feb 26 , 2026
अहमदाबाद, 26 फरवरी (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को टी-20 विश्वकप के सुपर आठ मुकाबले में टॉस जीतकर वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मारक्रम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद मारक्रम ने कहा […]

You May Like