कांग्रेस के पास न नेता, ना ही नियत और नीति: मंत्री सारंग 

बोले: अकड़ छोड़कर प्रदेश की आबोहवा समझें

 

जबलपुर। कांग्रेस को अकड़ छोड़कर प्रदेश की आबोहवा को  समझना होगा। कांग्रेस के पास आज न नेता हैं, और ना ही नियत और ना ही नीति।  कांग्रेस मिट्टी के माधव बनाकर प्रदेश नहीं चला सकती हैं। ये बयान सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शनिवार को जबलपुर प्रवास पर दिया।

आगे उन्होंने यह ही कहा कि कांग्रेस के नेता ये भी सोचे कि उनके नेता आखिर उनकी पार्टी छोड़कर हमारी पार्टी में क्यों  शामिल हुए हैं। इसके साथ ही राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी के महाकुंभ न जाने पर भी उन्होंने तंज कसा।

मंत्री सारंग ने जबलपुर प्रवास के  दौरान सहकारिता एवं खेल व युवा कल्याण विभाग की

संभाग स्तरीय बैठक ली। बैठक में मंत्री श्री सारंग विभागीय अधिकारियों से विभाग की वर्तमान गतिविधियों की जानकारी और आगामी कार्ययोजनाओं की समीक्षा की।

मंत्री श्री सारंग दोपहर 12 बजे कलेक्टर कार्यालय, जबलपुर में सहकारिता विभाग की संभाग स्तरीय बैठक ली। इसके बाद दोपहर 2 बजे तीरंदाजी खेल परिसर, रांझी में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संभाग स्तरीय बैठक लेकर सहकारिता और खेल क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर और विभागीय योजनाओं को लेकर मार्गदर्शन प्रदान किया

Next Post

रिश्वत लेने वाले वनपाल को न्यायालय ने सुनाई 04 वर्ष की सजा

Sat Mar 1 , 2025
*जप्‍तसुदा ट्रेक्‍टर छोड़ने के ऐवज में मांगी गई थी रिश्वत*   नवभारत, न्यूज   दमोह.न्यायालय विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम दमोह संतोष कुमार गुप्‍ता आरोपित राधेश्याम श्रीवास्तव, (वनपाल) वन परिक्षेत्र सगौनी, वृत्त नोहटा जिला दमोह, उम्र 53 वर्ष, निवासी इंद्रमोहन नगर डॉ मनीष पटेल के पीछे, थाना कोतवाली दमोह को […]

You May Like