दतिया: दतिया में झांसी-ग्वालियर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। झांसी की ओर से आ रही सवारी बस और बाइक की जोरदार भिड़ंत के बाद बाइक में आग लग गई, जो देखते ही देखते बस तक फैल गई।
25 सवारियो ने बस से बाहर निकलकर जान बचाई।हादसे में बाइक सवार अधेड़ शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। कुछ देर बाद उन्होंने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। बस में सवार यात्रियों ने दौड़कर किसी तरह अपनी जान बचाई। हादसा हड़ा पहाड़ क्षेत्र में पंचकवि की टोरिया मोड़ के पास हुआ। टक्कर के तुरंत बाद बाइक आग की लपटों में घिर गई। बस के अगले हिस्से में भी आग फैलने लगी, जिससे यात्रियों में भगदड़ मच गई।
