
ग्वालियर। आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गर्मी के प्रकोप से आग लगने की सूचना प्राप्त हुई जिसमें लाला का बाजार माता मंदिर के पास एक किराने की दुकान में आग लगी। दुकान में पशुओं के खाने का दाना भरा हुआ था। दुकान के ऊपर मकान में एक परिवार के 3 तीन सदस्य फंसे थे जिन्हें निगम के फायर फाइटर द्वारा सुरक्षित बाहर निकाला गया, साथ ही बड़ा हादसा होने से बचने के लिए किचन में रखे दो एल पी जी सिलेंडरो को भी बाहर निकाला गया। गंगा मालनपुर पर से खेतों में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। घाटीगांव के जंगल में आग लगने की सूचना प्राप्त होने पर निगम द्वारा फायर बिग्रेड भेज कर आग पर काबू पाया गया। फल मंडी में दुकानों के पास लगी आग को फायर बिग्रेड ने बुझाया। रायरू गांव में आवासीय भवनों के पास भूसा के भंडार में आग लग गई। इसी प्रकार आज जौरासी मंदिर के पास, सिथौली गांव, बंधौली गांव, यूनिपैच फैक्ट्री गोले का मंदिर, कलेक्ट्रेट के पास झाड़ियों, खेतों मैं भी आग लग गई।
