
चित्रकूट। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर के परियोजना कार्य के अंतर्गत सीर गांव के शासकीय प्राथमिक शाला में स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर गांव में जागरूकता रैली के माध्यम से स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता के जन जागरण किया गया। बच्चों के साथ चौपाल कार्यक्रम किया गया। छोटे-छोटे छात्रों के माध्यम से नुक्कड़ नाटक हुआ।इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती शीतला विश्वकर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के इस कार्यक्रम के कारण विद्यार्थियों में बदलाव देखने को मिलेंगे। उन्होंने ग्रामीणों से जल बचाने का आग्रह किया।
