हत्या के मामले में तत्परता से दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश,एसपी ने कहा -टीम को मिलेगा इनाम

दमोह। को जिला अस्पताल दमोह में आहत फरियादी कल्लू उर्फ कमलेश पिता राजकुमार अहिरवार, उम्र 27 वर्ष, निवासी बड़ापुरा की प्री-एमएलसी जांच के बाद आरोपी मोहन पिता गुल्ले अहिरवार, उम्र 40 वर्ष व लखन पिता मोतीलाल अहिरवार, उम्र 44 वर्ष, निवासी बड़ापुरा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 555/2026 धारा 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था.जबलपुर नाका स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) ने बताया कि आहत कमलेश अहिरवार की 10 जून 2026 को मेडिकल कॉलेज जबलपुर में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई.मर्ग डायरी प्राप्त होने पर मर्ग कायम कर प्रकरण में धारा 103(1) बीएनएस का इजाफा किया गया. प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया, नगर पुलिस अधीक्षक एच.आर. पांडे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने प्रकरण के आरोपी मोहन अहिरवार व लखन अहिरवार को 11 जून 2026 को गिरफ्तार किया.दोनों आरोपियों को शुक्रवार को माननीय न्यायालय में जे.आर. पर पेश किया गया.पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि दोनों आरोपियों को तत्परता से गिरफ्तार करने में निरीक्षक मनीष कुमार थाना प्रभारी कोतवाली, उनि बंदना गौर, सउनि राकेश पाठक, प्र.आर महेश यादव, प्रआर अजित दुबे, प्रआर सौरभ टंडन, प्रआर राकेश अठ्या, (साइबर सेल), आरक्षक ओमप्रकाश मेहनती ओमप्रकाश रैकवार,आर. नरेन्द्र पटेरिया, आर. ब्रजेन्द्र मिश्रा, आर. विक्रम राठौर, आर, जितेन्द्र प्रजापति, आर. रतिराम अहिरवार का भी योगदान रहा, इन्हें मेरे द्वारा इनाम से पुरस्कृत किया जाएगा.

Next Post

मप्र का देश में डंका: क्रेडिट कार्ड आवेदन संग्रहण में मिला दूसरा स्थान

Fri Jun 12 , 2026
भोपाल। नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत पथ विक्रेताओं (स्ट्रीट वेंडर्स) के आर्थिक सुदृढ़ीकरण एवं वित्तीय समावेशन के लिए प्रदेश में प्रयास निरंतर जारी हैं। योजना के अंतर्गत क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन पत्र संग्रहण में मध्यप्रदेश ने देश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर महत्वपूर्ण […]

You May Like