
ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष पूरे होने पर 25 वर्षो की जनसेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प को जन -जन तक पहुंचाने भाजपा द्वारा मध्यप्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जायेगा। यह जानकारी रविवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुये पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री धर्मेन्द्र तोमर बिटटू ने दी।
पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर एवं जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री की सेवा यात्रा, जनकल्याण योजनाओं तथा विकसित भारत 2047 के संकल्प को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान की शुरूआत प्रधानमंत्री के जन्म दिवस 17 सितंबर को सेवा दिवस के रूप में होगी। इस अवसर पर महावीर भवन कंपू पर एक विशाल रक्तदान शिविर लगाया जायेगा। इसमें लगभग 500 से अधिक यूनिट भाजपा कार्यकर्ता रक्तदान करेंगे। इसी दिन प्रदेश के 71930 एवं जिले के सभी 1038 बूथों पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित होगा। इसी के तहत बाबा भीमराव अंबेडकर एवं महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर विशेष रूप से दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत दो अक्टूबर को प्रत्येक मंडल आने वाले चिकित्सालयों एवं विद्यालयों में जन सहयोग से स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजित करेंगे। तीन अक्टूबर को फिट इंडिया के तहत योगा एवं खेल काय्रक्रम, 4 अक्टूबर को वीर गाथा सैनिक सम्मान, 7 अक्टूबर को सेवा ज्योति यात्रा अभियान, 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगन मिलन सेवा, 10 अक्टूबर को वृहद वृक्षारोपण, 17 से 7 अक्टूबर तक अन्य कार्यक्रमों की श्रंखला में विद्यार्थियों के लिये 25 करोड बच्चेां के सपने का भारत के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं, नमोसेवा-अनकही कहानियां सेवा की कहानी, सेवा मेरा योगदान और सेवा सेतु नमो सेवा गाथा में नुक्कट नाटय प्रस्तुति कहानियां बदलाव की जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे।
