
वारासिवनी, तहसील में आमजनों की समस्याओं का समाधान ना होने की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए विधायक विवेक विक्की पटेल ने शुक्रवार को वारासिवनी तहसील कार्यालय औचक निरीक्षण करने पहुंचे।जहां उन्होंने कार्यालयीन व्यवस्थाओं को देखा और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या सुनी।और होने वाली परेशानियों के बारे में पूछताछ की।जिसके बाद वे तहसीलदार और नायब तसीलदार के कक्ष में पहुंचे।मगर वे नदारद थे।किसी भी कर्मचारियों को नहीं पता था।कि अधिकारी कहा और किस काम से गए है।उनके ना रहते काम से आए ग्रामीणजन घंटों उनका इंतजार करते रहे।जिसके बाद विधायक विवेक पटेल ने पटवारियों से मुलाकात की और उन्हें निर्देशित किया कि तहसील कार्यालय में आने वाले लोगों के सभी काम प्राथमिकता के आधार पर करे।विधायक विवेक पटेल ने कहा कि हमारा निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य सरकारी कामकाज में पारदर्शिता लाना और यह सुनिश्चित करना होता है।की आम जनता को समय पर उनकी समस्याओं का समाधान मिले।निरीक्षण के दौरान विभाग के अधिकारी कर्मचारी नदारद थे।जिससे काम से पहुंचे ग्रामीणजन उनके इंतजार में थे।मैने अधिकारियों से फोन पर चर्चा की आम जनता को काम के लिए भटकना ना पड़े।उनका समय पर काम हो,दूर दराज से पहुंचे ग्रामीणों को बार-बार बुलवाकर परेशान ना करे।समय पर काम पूरा करे।
