मौसम की बेरुखी से किसान चिंतित, फसलों को बचाने के उपाय में जुटे

सीधी। जिले में बदलते मौसम और प्रदेश में मौसम विभाग द्वारा जारी एलर्ट को लेकर फसलों को बचाने के उपाय में किसान जुटे हैं। मौसम की बेरुखी से किसान चिंतित हो चुके हैं।

मौसम की बेरुखी ने इस समय किसानों की चिंताएं बढ़ा दी है। कुछ दिनों से बेमौसम बूंदा-बांदी और बारिश ने खेतों में खड़ी फसलों को अभी तक भले ज्यादा नुकसान नही हुआ है लेकिन जो फसलें कटकर खलिहान में आ गई उसके बर्बाद होने की संभावना है। जिन फसलों को देखकर किसान खुश था, वही अब मिट्टी में मिलती नजर आ रही हैं। मौसम की बेरुखी ऐसे ही रहेगी और बूंदा-बांदी के साथ बारिश जारी रही तो चना, सरसों की फसलें प्रभावित होंगी। किसान चिंतित हैं कि यदि मौसम की ये बेरुखी तेज आंधी-तूफान ओलों की मार हुई तो खेतों में खड़ी गेंहू की फसलों की बालियां टूट जायेंगी और दाने झडक़र जमीन पर बिखर गए। किसानों का कहना है कि एक तरफ मंडियों में सही भाव नहीं मिल रहा, ऊपर से मौसम की मार ने उनकी हालत और खराब कर देगी है। मेहनत, लागत और उम्मीद-सब कुछ एक झटके में खत्म हो जायेगा।

मौसम के बेरुखी की कहानी किसानों की जुबानी

मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में मौसम को लेकर जारी किए गए अलर्ट को लेकर किसानों का चिंतित होना लाजमी है। सीधी जिले के चुरहट क्षेत्र में भी कुछ दिनों से मौसम की बेरुखी देखने को मिल रही है। आज एवं पिछले दिनों हुई बूंदा-बांदी और हल्की बारिश से खेतों खड़ी फसलों को फिलहाल इतनी बारिश से नुकसान नही होना है लेकिन खलिहान में कटकर रखी चना, सरसों की फसल को कुछ नुकसान होने की संभावना है। जिसके बचाव के लिए फसलों को पन्नी से ढककर बचाने का प्रयास किसानों द्वारा किया जा रहा है। यदि मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार प्रदेश के अन्य क्षेत्रों की तरह तेज आंधी तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई तो खलिहान में कटकर रखी फसलों के अलावा खेत में खड़ी फसलें भी बर्बाद हो जायेंगी।

संजय सिंह बघेल, किसान, बडख़रा-739

पिछले एक सप्ताह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बीच में कई बार हल्का बारिश एवं बूंदा-बंादी हो चुकी है। इस समय किसान गेंहू की कटाई में लगा हुआ है। किसानों की पूरी मेहनत खेत एवं खलिहान में रखी हुई है। यदि तेज बारिश हुई तो फसलों की गुणवत्ता खत्म हो जायेगी। यदि ओलावृष्टि हुई तो किसानों को भारी क्षति पहुंचेगी।

रामायण प्रसाद पटेल, किसान, मोहनिया

Next Post

जय स्तंभ चौक में साइकिल सवार के ऊपर चढ़ी बस, गंभीर रूप से घायल

Sat Apr 4 , 2026
रीवा। रीवा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक साइकिल सवार बस की चपेट में आ गया. गनीमत रही की युवक के पैर के ऊपर से बस गुजर गई जिसके कारण उसके पैर तो बुरी तरह से जख्मी हो गए, लेकिन उसकी जान बच गई. फिलहाल घायल युवक को […]

You May Like

Play sound