कलेक्टर ने बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रीवा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन रीवा द्वारा ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत गहन जागरूकता एवं हस्तक्षेप के उद्देश्य से ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ को कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह रथ जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई के विरुद्ध जन जागरूकता फैलाएगा. इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास नयन सिंह, कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी, अहिंसा वेलफेयर सोसायटी के समन्वयक सुमित सिंह, चक्रपाणि मिश्र, आरती पटेल सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे. रथ के माध्यम से बाल विवाह के दुष्परिणामों, कानूनी प्रावधानों एवं बच्चों के अधिकारों की जानकारी दी जाएगी.

Next Post

फॉर्च्युनर की टक्कर से उजड़ा घर: एक युवक की मौत, दो की हालत नाजुक; राज्यमंत्री के पुत्र पर आरोप

Tue Jan 27 , 2026
ललितपुर। न्यू कार की अंधी रफ्तार और शराब के सर चढ़कर बोल रहे नशे ने एक युवक की जान ले ली। देर रात हुये सड़क हादसे में जहां एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो युवक जो कि जिन्दगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे […]

You May Like