प्राथमिकता से हटेंगे तालाबों के कैचमेंट एरिया के अतिक्रमण

ग्वालियर:जिले के जिन तालाबों के कैचमेंट एरिया में कोई रुकावट या अतिक्रमण है तो उसे प्रमुखता से हटाएं। इस कार्य में कोई ढ़िलाई न हो। इस आशय के निर्देश कलेक्टर रुचिका चौहान ने जल गंगा संवर्धन अभियान की तैयारी के सिलसिले में बुलाई गई बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में अपर कलेक्टर कुमार सत्यम, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत भी मौजूद थे।कलेक्टर श्रीमती चौहान ने नगर निगम आयुक्त व जिले के सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को जल गंगा संवर्धन अभियान की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा इस कार्ययोजना में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग, जलाशयों के कैचमेंट एरिया की रुकावट हटाने, जल स्त्रोतों के समीप रीचार्ज संरचनाओं का निर्माण, नालों की सफाई, पुराने कुँओं व बावड़ियों के जीर्णोद्धार सहित जल संरक्षण व संवर्धन से संबंधित अन्य कार्यों को प्रमुखता से शामिल करें। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र की जल गंगा संवर्धन अभियान की कार्ययोजना में पिछले साल की तरह बड़े पैमाने पर खेत तालाबों व अमृत सरोवरों का निर्माण, पुरानी जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार व हैंडपंपों के किनारे सोकपिट, रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सहित अन्य कार्यों को इस साल की जल गंगा संवर्धन अभियान की कार्ययोजना में शामिल करने के निर्देश दिए। विदित हो पिछले साल जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में लगभग 930 खेत तालाब बनाए गए थे।बैठक में कलेक्टर ने संकल्प से समाधान अभियान के तहत प्रभावी ढंग से शिविर आयोजित करने के निर्देश भी बैठक में दिए। साथ ही कहा कि निराकरण का ब्यौरा पोर्टल पर अवश्य अपलोड किया जाए।

Next Post

ग्वालियर में गेहूँ उपार्जन के लिये किसान अपना पंजीयन कल तक करा सकेंगे

Fri Mar 6 , 2026
ग्वालियर: रबी विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उत्पादन के लिये किसान भाई 7 मार्च तक पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन व्यवस्था को सहज सुगम बनाया गया है। जिले में 40 पंजीयन केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। इन केन्द्रों पर नि:शुल्क पंजीयन कराया जा सकता है। इसके साथ ही […]

You May Like