जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत रमखिरिया में एक महिला ने सल्फास की गोली का सेवन कर लिया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया है।
पुलिस के मुताबिक श्रीमति पूजा चौधरी 21 वर्ष निवासी ग्राम रमखिरिया थाना कटंगी ने घर में सल्फास की गोली का सेवन कर लिया उसे उपचार के लिए पति सूरज चौधरी द्वारा उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शनिवार शाम लगभग 5-30 बजे श्रीमति पूजा चौधरी की मौत हो गई।
