सम्पत्तिकर बकाया होने पर आधा दर्जन दुकाने सील

नवभारत न्यूज

रीवा, 20 फरवरी, नगर निगम क्षेत्र में बड़े बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कई प्रतिष्ठानों को सील किया गया. वार्ड क्रमांक 34 में मो0 हनीफ पिता रहीम 34/255 से रू. 68720 संपत्तिकर बकाया जमा न करने पर उनके चार प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया. इसके अलावा, अन्य बड़े बकायादारों जिनमें भवन क्रमांक 18/180 मथुरा दास पिता सत्सासंग में 10000, 18/179 कन्हैयालाल पिता मनोहर लाल से 10000, 18/139 धीरेंद्र, ज्ञाननेद्र, राजेंद्र, विरंद्र, उमेश पिता स्व. रामदुलारे वर्मा से 30000 रुपए जमा कराया गया. मकान क्रमांक 19/659 शांति देवी 20000 रुपए से संपर्क कर मौके पर ही बकाया कर राशि जमा कराई गई एवं अन्य बकायादारों को नोटिस भी जारी किए गए. नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय सीमा में कर नहीं चुकाया गया, तो आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी. राजस्व अधिकारी ने बताया कि निगम आयुक्त के निर्देशानुसार वसूली अभियान लगातार जारी रहेगा. सभी करदाताओं से अपील की गई है कि वे समय पर अपना सभी प्रकार का बकाया कर भुगतान कर किसी भी अप्रिय कार्रवाई से बचें. कार्रवाई में सहायक राजस्व अधिकारी नीलेश चतुर्वेदी, रावेंद्र सिंह, राजस्व उपनिरीक्षक सुधांशू विश्वकर्मा, सहायक राजस्व निरीक्षक सर्वेश दुबे, ज्ञानेन्द्र सिंह, राहुल चुटेले, मुजीब खॉन, अभिलाष प्रजापति एवं राजस्व अमला उपस्थित रहा.

Next Post

विजेंद्र गुप्ता और बिष्ट को मोहन यादव की शुभकामनाएं

Thu Feb 20 , 2025
भोपाल, 20 फरवरी (वार्ता) दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शुभकामनाएं दी हैं। डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए कहा, “ श्री विजेंद्र गुप्ता जी को दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष एवं श्री मोहन सिंह बिष्ट जी […]

You May Like