
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष मुकुंद सखाराम नेवालकर की जयंती के अवसर पर गुरुवार को विधानसभा के सेंट्रल हॉल में विधानसभा की ओर से पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक भगवान दास सबनानी सहित पूर्व अध्यक्ष के परिवारजनों ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर विधानसभा के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मुकुंद सखाराम नेवालकर के संसदीय जीवन, उनके योगदान और विधानसभा की गरिमा को सुदृढ़ करने में निभाई गई भूमिका को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
