ग्वालियर: मकर संक्रांत से पहले ग्वालियर नगर निगम ने आम जनता और व्यापारियों को बड़ी राहत दी है। नगर निगम की महापौर-इन-काउंसिल की बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए विभिन्न श्रेणियों में शुल्कों का युक्तियुक्त निर्धारण किया गया है।
संकल्प के अनुसार निजी आवासीय भवनों, दुकानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, शिक्षण संस्थानों, निजी होटलों-लॉज एवं विज्ञापन माध्यमों पर लगने वाले शुल्क को क्षेत्रफल के आधार पर वर्गीकृत किया गया है, जिससे छोटे व्यापारियों और आम नागरिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा।
