आवासीय महंगाई पहली तिमाही में 3.65 प्रतिशत पर, चंडीगढ़ और जयपुर में सबसे ज्यादा बढ़े दाम

मुंबई, 24 अगस्त (वार्ता) वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में देश के 18 शहरों में आवासीय महंगाई दर 3.65 प्रतिशत रही जिसमें चंडीगढ़ और जयपुर का सबसे अधिक योगदान रहा।

रिजर्व बैंक ने सोमवार को पहली तिमाही के आवासीय मूल्य सूचकांक के आंकड़े जारी किये। पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही के मुकाबले औसत सूचकांक 3.65 प्रतिशत बढ़े हैं जबकि तिमाही दर तिमाही इसमें 1.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

जिन 18 शहरों के आंकड़े जारी किये गये हैं उनमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पुणे, ठाणे और तिरुवनंतपुरम् शामिल हैं।

एक साल में चंडीगढ़ में आवासों के दाम 49.58 प्रतिशत, जयपुर में 36.36 प्रतिशत और कानपुर में 27.46 प्रतिशत बढ़े। दहाई से अधिक महंगाई दर वाले शहरों में लखनऊ (17.70 फीसदी), तिरुवनंतपुरम् (16.31 प्रतिशत) और नागपुर (14.79 प्रतिशत) शामिल हैं।

वहीं, कुछ शहरों में आवासों की लागत कम भी हुई है। एक साल पहले की तुलना में कोलकाता में आवास 31.54 प्रतिशत सस्ते हुए। दिल्ली में कीमत में 1.18 प्रतिशत और हैदराबाद में 0.79 प्रतिशत की गिरावट रही। अन्य मेट्रो शहरों में बेंगलुरु में सालाना आवासीय महंगाई दर 5.93 प्रतिशत, चेन्नई में 8.08 प्रतिशत और मुंबई में 2.82 प्रतिशत रही।

 

 

Next Post

कंटेनर ने दंपती को मारी टक्कर, पत्नी की मौत: टक्कर के बाद महिला को 500 मीटर घसीटा 

Mon Aug 24 , 2026
राजगढ़। राजगढ़ नेशनल हाईवे-52 पर सोमवार दोपहर भंवरपुरा के पास तेज रफ्तार और बेकाबू कंटेनर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी लाड़बाई (48) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति शिवनारायण (50) घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हाईवे […]

You May Like