कंटेनर ने दंपती को मारी टक्कर, पत्नी की मौत: टक्कर के बाद महिला को 500 मीटर घसीटा 

राजगढ़। राजगढ़ नेशनल हाईवे-52 पर सोमवार दोपहर भंवरपुरा के पास तेज रफ्तार और बेकाबू कंटेनर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी लाड़बाई (48) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति शिवनारायण (50) घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हाईवे के ढलान वाले हिस्से में सामने से आ रहे कंटेनर ने बाइक को टक्कर मारी। टक्कर लगते ही लाड़बाई सड़क पर गिर गईं। कंटेनर उन्हें करीब 500 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। पहिए के नीचे आने से उनके सिर में गंभीर चोट लगी और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

दंपती मानकी गांव के रहने वाले थे। दोनों भंवरपुरा गांव में रिश्तेदारी में आयोजित 13वीं के कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। हादसे में शिवनारायण भी घायल हुए।

पत्नी की मौत देख पति बेसुध, तौलिये से ढंका शव

पत्नी की मौत का मंजर देखकर शिवनारायण कुछ देर के लिए बेसुध हो गए। होश में आने के बाद उन्होंने रोते हुए मोबाइल से परिजन को हादसे की सूचना दी। सड़क पर शव देखकर मौके पर मौजूद लोग भी सहम गए।

शिवनारायण ने अपने तौलिये से पत्नी के शव को ढंक दिया। कुछ ही देर में हाईवे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन लेकर मौके से आगे निकल गया। राहगीरों ने कंटेनर का पीछा किया और नेवज नदी के पुल के पास उसे पकड़ लिया। इसके बाद कंटेनर को एक ढाबे के पास खड़ा करवाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने चालक के पास से शराब की गंध आने का दावा किया और उसके नशे में होने की आशंका जताई। हालांकि पुलिस चालक की स्थिति और हादसे के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।

सावन सोमवार के जाम में फंसी पुलिस, आधे घंटे बाद पहुंची

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस को मौके पर पहुंचने में करीब आधा घंटा लग गया। पुलिस के अनुसार, खोयरी मंदिर पर सावन सोमवार के कारण ट्रैफिक जाम लगा था, जिसके चलते पुलिसकर्मी रास्ते में फंस गए थे।

बाद में टीआई मंजू माखेनिया, एसआई सुभाष द्विवेदी सहित पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। पोस्टमॉर्टम के बाद लाड़बाई का शव परिजन को सौंप दिया गया।

राजगढ़ में तलाब में डूबने से व्यक्ति की मौत:घर से शौच के लिए निकला था, किनारे मिली चप्पल; ग्रामीणों ने निकाला शव

राजगढ़36 मिनट पहले

राजगढ़ के सुआसड़ा गांव में सोमवार सुबह तालाब में डूबने से पूनमचंद विश्वकर्मा(30) की मौत हो गई। पूनमचंद शौच के लिए तालाब की ओर जाने की बात कहकर घर से निकला था।

काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो पिता जगन्नाथ विश्वकर्मा उन्हें तलाशते हुए तालाब पहुंचे। तालाब के किनारे पूनमचंद की चप्पल मिली। इसके बाद पिता ने ग्रामीणों को जानकारी दी।

ग्रामीणों ने तालाब में व्यक्ति की तलाश शुरू की। करीब 2 घंटे बाद ग्रामीणों को पूनमचंद का शव मिल गया। उसे पानी से बाहर निकाला गया।

शौच के लिए तालाब की ओर गया था पूनमचंद।

शौच के लिए तालाब की ओर गया था पूनमचंद।

तालाब में डूबने से हुई मौत।

तालाब में डूबने से हुई मौत।

परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे

पूनमचंद अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। वह परिवार में कमाने वाले मुख्य व्यक्ति थे। परिवार में पिता जगन्नाथ, मां गीता, पत्नी ममता बाई, 3 साल की बेटी और 1 साल का बेटा है। मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ जिला अस्पताल भेजा।

पोस्टमार्टम के लिए पैसे मांगने का आरोप

जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम से पहले मृतक के परिजनों और स्वीपर के बीच बहस हो गई। मृतक के चचेरे भाई ने आरोप लगाया कि शव को लपेटने के लिए पॉलीथिन और दूसरे सामान के नाम पर सिपर ने 500 रुपए मांगे। परिजन का आरोप है कि पैसे नहीं देने पर पोस्टमार्टम नहीं करने की बात कही गई। इसके बाद स्वीपर ताला लगाकर वहां से चला गया।

स्वीपर बोला- अस्पताल सामान नहीं देता

स्वीपर राकेश ने बताया कि जिला अस्पताल से शव को लपेटने के लिए पॉलीथिन, डिब्बे और स्प्रे नहीं मिलते। उनके अनुसार, यह सामान बाजार से खरीदना पड़ता है। इसके लिए अटेंडर से पैसे लिए जाते हैं। राकेश ने यह भी कहा कि कई बार अज्ञात शवों के मामले में वे अपनी ओर से सामान की व्यवस्था करते हैं।

बाद में मृतक के परिजन बाजार से पॉलीथिन और दूसरा सामान लेकर आए। इसके बाद पूनमचंद का पोस्टमार्टम किया गया। शव परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

बीएचईएल लेडीज क्लब ने उत्साहपूर्वक मनाया सावन उत्सव

Mon Aug 24 , 2026
भोपाल। बीएचईएल लेडीज क्लब के तत्वावधान में सावन उत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया। पारंपरिक परिधानों, झूलों, खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों ने कार्यक्रम में सावन की उमंग और उत्साह भर दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती संगीता रामनाथन थीं, जिनका स्वागत क्लब की अध्यक्षा श्रीमती रोजी उपाध्याय ने किया। श्रीमती […]

You May Like