बीएचईएल लेडीज क्लब ने उत्साहपूर्वक मनाया सावन उत्सव

भोपाल। बीएचईएल लेडीज क्लब के तत्वावधान में सावन उत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया। पारंपरिक परिधानों, झूलों, खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों ने कार्यक्रम में सावन की उमंग और उत्साह भर दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती संगीता रामनाथन थीं, जिनका स्वागत क्लब की अध्यक्षा श्रीमती रोजी उपाध्याय ने किया। श्रीमती मंजू पटेल ने श्रीमती उपाध्याय का स्वागत किया।

क्लब की उपाध्यक्ष श्रीमती अनुजा मजूमदार, श्रीमती प्रीति दानी और श्रीमती ललिता चटर्जी सहित क्लब द्वारा संचालित सभी केंद्रों की सदस्याएं कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। उपाध्यक्ष श्रीमती योगिता बघेल ने स्वागत उद्बोधन में अतिथियों एवं गणमान्यजनों का अभिनंदन किया।

पारंपरिक परिधानों में सजी सदस्यों ने झूलों और सरप्राइज गेम्स का आनंद लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘सावन क्वीन’ प्रतियोगिता रही। इसमें युकांशी देवांगन ने सभी चरण सफलतापूर्वक पूरे कर ‘सावन क्वीन’ का खिताब अपने नाम किया। सरप्राइज गेम्स की तैयारी दीपाली गोस्वामी ने की।

कार्यक्रम का संचालन क्लब सचिव श्रीमती मंजू शौरी ने किया, जबकि श्रीमती निशा मीणा ने आभार व्यक्त किया।

Next Post

उधारी के रुपए को लेकर आरोपियों ने की युवक की पिटाई

Mon Aug 24 , 2026
भोपाल। रातीबड़ इलाके में उधारी के रुपए को लेकर दो आरोपियों ने एक युवक की पिटाई कर दी. सोमवार को पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया. जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता युवराज सोनगेरा (22) ने पुलिस को बताया कि वह सूरज नगर गुरुद्वारे के पास […]

You May Like