
भोपाल। रातीबड़ इलाके में उधारी के रुपए को लेकर दो आरोपियों ने एक युवक की पिटाई कर दी. सोमवार को पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया.
जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता युवराज सोनगेरा (22) ने पुलिस को बताया कि वह सूरज नगर गुरुद्वारे के पास इलेक्ट्रिकल्स की दुकान चलाता है. उसके दोस्त सुशील गौर ने काफ समय पहले उससे कुछ रुपए उधार लिये थे, जिन्हें वापस मांगने पर सुशील का उससे विवाद चल रहा है. रविवार को देर रात सुशील अपने एक और दोस्त के साथ युवराज की दुकान पर पहुंचा. रुपए की लेनदेन को लेकर युवराज और सुशील के बीच विवाद होने लगा. युवराज का आरोप है कि इस दौरान सुशील ने अपने दोस्त के साथ गाली गलौच कर उसकी पिटाई कर दी. पिटाई से युवराज घायल हो गया. युवराज की शिकायत पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
