माड़ा में खाद्य विभाग की छापेमारी, बघेल ढाबा व नन्दू स्वीट भंडार में लिए सैंपल

सिंगरौली : खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की जांच को लेकर आज बुधवार को माड़ा क्षेत्र में प्रशासन एवं खाद्य औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। तहसीलदार अमित मिश्रा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने माड़ा स्थित बघेल ढाबा तथा रजमिलान स्थित नन्दू स्वीट भंडार में खाद्य सामग्री की जांच की और मिठाई सहित अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए।

कार्रवाई के दौरान खाद्य औषधि विभाग के निरीक्षक सहित संबंधित अमला मौजूद रहा। टीम ने प्रतिष्ठानों में उपलब्ध खाद्य सामग्री का निरीक्षण करते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता की जांच के लिए आवश्यक सैंपल संकलित किए। अधिकारियों के अनुसार लिए गए नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सामग्री की गुणवत्ता के संबंध में स्थिति स्पष्ट होगी और नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

डायरिया-बुखार से जिला अस्पताल फुल

Thu Aug 20 , 2026
सिंगरौली : जिले में जल जनित बीमारी डायरिया एवं बुखार, खांसी-जुखाम जोर पकड़ी हुई है। आलम यह है कि जिला चिकित्सालय में इन दिनों डायरिया एवं बुखार से पीड़ित मरीजो की संख्या सैकड़ा पार हो रही है।दरअसल इन दिनों जिले भर में जल जनित बीमारी काफी जोर पकड़े हुये हैं। […]

You May Like