
भोपाल। तलैया थाने में एक पति ने अपनी पत्नी और साले के खिलाफ सोमवार को केस दर्ज कराया. साले की तरफ से भी मामले में अपने बहनोई के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक पहली शिकायत में फरियादी अमान उर्फ अमान कुरैशी (30) निवासी इस्लामपुरा ने पुलिस को बताया कि वह लोडिंग आटो चलाता है. रविवार को उसका साला सलमान कुरैशी, अमान के घर पहुंचकर फोन कर उसे बुलाया. देर रात को अमान घर पहुंचा तो सलमान और अमान की पत्नी ने पहले उसके साथ गाली गलौच की. अमान का आरोप है कि सलमान ने इस दौरान उसके साथ मारपीट की. अमान का भाई जोएब वहां पहुंचा और मामले को शांत कराया.
अमान के साले सलमान (28) निवासी टीला जमालपुरा ने अपने बहनोई के खिलाफ शिकायत करते हुए बताया कि अमान ने अपनी पत्नी को घर से बाहर निकाल कर ताला लगा दिया था. इसकी जानकारी जब सलमान को लगी तो वह अमान के घर पहुंचा. सलमान ने आरोप लगाया कि इस दौरान अमान और जोएब ने उससे और उसकी बहन के साथ मारपीट कर दी. तलैया थाना पुलिस ने दोनों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है.
