सिगरेट के पैसों के विवाद पर युवक पर तलवार से हमला

भोपाल। कोलार इलाके में सिगरेट के पैसे को लेकर दुकानदार ने एक ग्राहक पर तलवार से हमला कर दिया. आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक 26 वर्षीय राहुल चौहान निवासी महाबली नगर प्रायवेट जाब करता है. रविवार को राहुल अपने घर के पास ही आदित्य की दुकान पर गया था. राहुल ने वहां चाय पी और सिगरेट लिया. आरोप है कि राहुल ने आदित्य को सिगरेट के 2 रुपए कम दिए, जिस पर आदित्य ने इनके महंगी होने और पूरे रुपए देने की बात कही. इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि आदित्य ने इस दौरान राहुल ने तलवार से हमला कर दिया. इस हमले में राहुल गंभीररुप से घायल हो गया. मामले की सूचना कोलार पुलिस को मिलने पर केस दर्ज किया गया.

Next Post

भारत के ख़िलाफ़ अफ़ग़ानिस्तान के टी 20 दल में नवीन उल हक़ की वापसी

Mon Aug 24 , 2026
नयी दिल्ली, 24 अगस्त (वार्ता) दाएं कंधे में स्ट्रेस फ़्रैक्चर से उबरने के बाद तेज़ गेंदबाज़ नवीन उल हक़ की अफ़ग़ानिस्तान के टी 20 दल में वापसी हुई है और उन्हें भारत के ख़िलाफ़ सितंबर में दिल्ली में होने वाली तीन मैचों की टी 20 सीरीज़ के लिए चयनित अफ़ग़ानिस्तान […]

You May Like