हर नागरिक तक पहुंचे पर्याप्त पानी: कलेक्टर

सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के ने जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं जल निगम द्वारा संचालित पेयजल योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी नागरिक को पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े. विकास कार्यों के दौरान यदि पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होती है तो उसकी तत्काल मरम्मत सुनिश्चित की जाए तथा शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाए. कलेक्टर ने निर्देश दिए कि पूर्ण हो चुकी सभी परियोजनाओं का ट्रायल रन कर हैंडओवर किया जाए, निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए तथा लंबित परियोजनाओं में तेजी लाकर शीघ्र पूर्ण किया जाए. उन्होंने कहा कि जलापूर्ति व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि पानी की एक-एक बूंद अमूल्य है, इसलिए कहीं भी पेयजल व्यर्थ न बहने दिया जाए. जिन क्षेत्रों में नए बोर की आवश्यकता हो वहां बुजुर्गों एवं महिलाओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए उपयुक्त स्थानों का चिन्हांकन किया जाए.

 

Next Post

मंदिरों में चोरी करने का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Fri Jul 3 , 2026
सीहोर। शहर के प्रसिद्ध मठ मंदिर में दानपेटी तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने मठ समिति के सदस्यों के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी से चोरी गई करीब सवा लाख रुपये मूल्य की पूरी सामग्री बरामद कर ली है. पूछताछ में आरोपी ने सीहोर के करौली माता […]

You May Like