सीहोर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत हॉकी फीडर सेंटर एवं हॉकी संघ के तत्वावधान में बालक एवं बालिका हॉकी टीमों के बीच मैत्री मैच का आयोजन किया गया. मुकाबले में बालिका टीम ने जीत हासिल की, जबकि बालक टीम उपविजेता रही.बालक टीम की कप्तानी लक्की रैकवार ने की, वहीं कृष्णा मालवीय उपकप्तान रहे. बालिका टीम की कप्तान सलोनी धानक और उपकप्तान सरस्वती सूर्यवंशी रहीं. मैच का शुभारंभ होमगार्ड कंपनी कमांडेंट वर्मा ने टॉस कराकर किया. निर्णायक की भूमिका रसूल सिद्दीकी ने निभाई. कार्यक्रम में हॉकी संघ के अध्यक्ष राजीव गुजराती, संरक्षक अखिलेश राय, आमिर खान, अफशा अहमद, खेल अधिकारी रुबिका दीवान के निर्देशानुसार युवा समन्वयक प्रमोद सिंह उईके, खेलो इंडिया के प्रशिक्षक सुयश कन्नौजिया, मनोज कन्नौजिया, फुटबॉल संघ के सचिव एवं समाजसेवी मनीष मेवाड़ा तथा पार्षद राहुल राय ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया.
हॉकी मैच में बालिका टीम रही विजेता
