साइबर ठगों ने तीन खातों से उड़ाई लाखों की रकम


जबलपुर। साइबर ठग हर दिन नए-नए पैंतरे आजमा कर खातों से रकम उड़ा रहे है। अब ठगों ने तीन खातों से लाखों की रकम उड़ाई है। बरेला ,पाटन, माढ़ोताल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पाटन थाना अंतर्गत भुवारा निवासी गीता राजपूत के पति महेन्द्र सिंह राजपूत का बैंक खाता सेंट्रल बैंक आफ इंडिया शाख पाटन में है जिसमें मोबाइल नम्बर लिंक है। मोबाइल फोन गुम होने से सिम भी गुम हो गयी थी, उसी समय उसे मोबाइल नम्बर बंद है उसकी बैंक खाते में पीएम आवास योजना के तहत दूसरी किश्त 40 हजार रूपये आयी थी गांव के कियोस्क शाखा पैसे निकालने गये कियोस्क में काम करने वाले ने चैक करके बताया कि आपके खाते में पैसे नहीं हैं और 40 हजार रूपये निकाले जा चुके है। इसी प्रकार बरेला थाना अंतर्गत खमरिया नीमखेड़ा निवासी निशा चौधरी को साइबर ठग ने डरा धमका कर अपनी गलत पहचान बताकर 35 हजार 800 रूपये हड़प लिये। इसी प्रकार माढ़ोताल निवासी स्टार सिटी आर.के.गुप्ता सेवानिवृत्त है उसके मोबाइल में फेसबुक पर पर श्रीराम ड्रायफूड का लिंक आने पर उसने उन्हें आर्डर किया उनके द्वारा एक हजार रूपये एडवांस मांगने पर उसने पेटीएम के माध्यम से रकम भेज दी। सामग्री प्राप्त न होने पर उसके द्वारा विक्रेता से सम्पर्क करने पर मर्चेन्ट एप के माध्यम से एक हजार रूपये वापस करने कहा गया, विक्रेता द्वारा व्हाटसएप् के जरिए उसे पेटीएम खोलने के लिए कहा गया बातों बातों में गुमराह कर 1 लाख 77 रूपये उड़ा लिए ।

.....

Next Post

कांग्रेस में घर वापसी की शुरुआत छिंदवाड़ा से हो चुकी है : कमलनाथ

Sat Oct 17 , 2026
कमलनाथ समक्ष हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस में सम्मिलित हुए भाजपा नेता अमित सक्सेना छिन्दवाड़ा. जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ के समक्ष राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिला पंचायत उपाध्यक्ष व भाजपा नेता अमित सक्सेना ने हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। नकुलनाथ ने अमित सक्सेना […]

You May Like

Play sound