कांग्रेस में घर वापसी की शुरुआत छिंदवाड़ा से हो चुकी है : कमलनाथ

कमलनाथ समक्ष हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस में सम्मिलित हुए भाजपा नेता अमित सक्सेना
छिन्दवाड़ा. जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ के समक्ष राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिला पंचायत उपाध्यक्ष व भाजपा नेता अमित सक्सेना ने हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। नकुलनाथ ने अमित सक्सेना साथ राजीव भवन पहुंचे समर्थकों का कांग्रेस पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत किया। आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नकुलनाथ ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि कांग्रेस में घर वापसी अभियान प्रारंभ किया जाएगा। कांग्रेस में घर वापसी की शुरुआत छिंदवाड़ा से हो चुकी है। छिंदवाड़ा मॉडल से इस अभियान की शुरुआत हुई है यह हमारे लिए खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दरवाजे खुले हैं, लेकिन सिर्फ उन लोगों के लिए जिन्हें अपनी गलती का एहसास हो। जो गलती स्वीकार करेंगे, उनके लिए पार्टी के दरवाजे खुले हैं, लेकिन सभी के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि पांढुर्ना जिले में हुए किसान आंदोलन में साफ दिखाई दिया की जनता में मौजूदा सरकार के खिलाफ आक्रोश है, क्योंकि समाज का हर वर्ग त्रस्त और परेशान है। उन्होंने अंत में समस्तजनों को नवरात्रि की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। अमित सक्सेना ने सम्बोधित करते हुए कहा कि उनके पिता और उन्हें नेता बनाने वाले कमलनाथ है। मैंने उन्हें धोखा दिया वह दुर्भाग्य से लिया गया निर्णय था। उन्होंने अपने निर्णय पर पछतावा करते हुए कमलनाथ , नकुलनाथ सहित उपस्थित समस्त कांग्रेसजन परिवार के सदस्यों से क्षमा मांगी। उन्होंने कहा क्षमा के अलावा कोई दूसरा शब्द नहीं है। भूल हुई है इसके लिए माफी मांगता हूं। उन्होंने आगे कहा कि कमलनाथ एवं नकुलनाथ जैसा जनप्रतिनिधि छिन्दवाड़ा संसदीय क्षेत्र को कभी नहीं मिल सकता। भाजपा में ऐसी पार्टी है जहां संगठन पर बात होती है विकास पर कोई बात नहीं होती। जनता की समस्याओं से ज्यादा उनके लिए पार्टी की समस्याएं प्राथमिकता होती है। विकास ठप पड़ा है, शासकीय योजनाओं में राशि नहीं है, ठेकेदारों के भुगतान नहीं हो रहे, किसान सूखे से परेशान है, लेकिन भाजपा इन समस्याओं पर नहीं बल्कि पार्टी को मजबूत करने की बात करती है।

.....

Next Post

जे​पीएल आईपीओ: भारत के अगले डिजिटल दशक का टिकट, 5G, ब्रॉडबैंड और AI पर टिका

Sat Oct 17 , 2026
26.1 करोड़ 2G यूजर्स को अभी अपग्रेड करना बाकी है, होम ब्रॉडबैंड की पहुंच सिर्फ 21% है और स्वदेशी AI प्लेटफॉर्म जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को ग्रोथ के लिए लंबा रनवे देते हैं, रिसर्च रिपोर्ट्स में कहा गया है जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (JPL) पहले से ही भारत की सबसे बड़ी […]

You May Like