तुर्री नदी को पार करते समय तेज बहाव में बहा ग्रामीण

सतना : जिले के जैतवारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली तुर्री नदी में एक दर्दनाक हादसा हो गया. नदी पार करते समय पानी के तेज बहाव की चपेट में आने से एक व्यक्ति बह गया जबकि उसके भतीजे को स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से सुरक्षित बचा लिया गया है. घटना की सूचना मिलते ही जैतवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है और लापता व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार नयागांव निवासी रामचेरे वर्मा अपने भतीजे के साथ तुर्री नदी को पैदल ही पार कर रहे थे.इसी दौरान नदी में पानी का बहाव अचानक तेज हो गया. इससे पहले कि दोनों कुछ समझ पाते और खुद को संभालते वे तेज धार की चपेट में आ गया

नदी में दोनों को बहता देख आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े. कड़ी मशक्कत के बाद रामचेरे के भतीजे को तो गहरे पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन रामचेरे वर्मा पानी के तेज बहाव में बह गए.पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से नदी में बहे रामचेरे की सघन तलाश शुरू कर दी है.

प्रशासन ने आम जनमानस से अपील की है कि बारिश के मौसम में नदियों और नालों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर उफनती नदियों को पैदल पार करने का जोखिम बिल्कुल न उठाएं.

इनका कहना
नदी पार करते समय पानी के बहाव में एक युवक बहने की सूचना मिली थी हमारी टीमें लगातार तलाश कर रही एक को बचा लिया गया है एक की तलाश जारी है.

पंकज शुक्ला
थाना प्रभारी जैतवारा

Next Post

विश्व पर्यटन दिवस 2026: भारत के टूरिज्म ने दिया 8.46 करोड़ लोगों को रोजगार, GDP में 5.22% योगदान

Sun Sep 27 , 2026
मुंबई, रिपोर्ट के अनुसार 2021 में घरेलू पर्यटकों की संख्या 67.7 करोड़ थी, जो 2025 में बढ़कर 428.55 करोड़ हो गई। देश के GDP में 5.22 प्रतिशत का योगदान दिया। पूरी दुनिया आज ‘विश्व पर्यटन दिवस 2026’ मना रहा है। इस मौके पर सरकार ने टूरिज्म को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी […]

You May Like