वार्ड में नाली निर्माण का किया भूमिपूजन

सीहोर। शहर के अनेक वार्डों में नालियों के निर्माण के साथ-साथ सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है. गुरुवार को शहर के वार्ड 25 में जल भराव की समस्या को लेकर 11 लाख की लागत से बनने वाली नाली निर्माण कार्य का नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने क्षेत्रवासियों से भूमि पूजन कराया.

भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि शहर को सुंदर और स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी सभी की है. उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से पेयजल आदि की समस्या के विषय पर चर्चा भी की. वार्ड पार्षद मुकेश मेवाड़ा ने बताया कि लुनियापुरा चौराहे से आरके पैलेस तक जाने वाले मार्ग पर जल भराव की समस्या को देखते हुए नाली निर्माण कार्य किया जा रहा है. वार्ड की सड़कों की समस्या और पेयजल आदि समस्या का आवश्यकता अनुसार समाधान किया जा रहा है.

भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान पार्षद विजेन्द्र परमार, पार्षद व सभापति अजय सिंह पाल, अर्जुन राठौर, कमलेश राठौर, मांगीलाल मालवीय, प्रदीप गौतम, नरेन्द्र राजपूत, लोकेन्द्र वर्मा के अलावा बड़ी संख्या में अन्य पार्षद और क्षेत्रवासी मौजूद थे.

 

Next Post

सहस्त्र चंडी यज्ञ में छोड़ी लाखों आहुतियां

Fri Jan 23 , 2026
सीहोर। नगर के प्राचीन करौली माता मंदिर में जारी दस दिवसीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ में गुरुवार को 5 लाख 10 हजार आहुतियां छोड़ी गई. यज्ञाचार्य पं. महादेव शर्मा ने बताया कि यज्ञ से निकलने वाली धुएं के वातावरण में शुद्धि आती है तथा आसपास के क्षेत्र में सुख समृद्धि पनपती […]

You May Like