बीजासन माता मंदिर के पास चाकू सहित युवक गिरफ्तार


इंदौर: एरोड्रम थाना क्षेत्र में अवैध हथियार रखने के मामले में पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है. बीजासन माता मंदिर के पास रोड पर संदिग्ध हालत में घूम रहे युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से तेजधारदार खटकेदार चाकू बरामद किया.एरोड्रम थाना वरुण सिंह भाटी ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 8:20 बजे पुलिस टीम बीजासन माता मंदिर के पास रोड पर गश्त कर रही थी.

इसी दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया. पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली, तो उसकी पेंट की दाहिनी जेब के सामने की ओर से एक तेजधारदार खटकेदार चाकू मिला. पुलिस ने चाकू को मौके पर ही जब्त कर लिया. पुलिस ने आरोपी आयुष गुजराती, उम्र 19 वर्ष, निवासी ठाकुर कॉलोनी रंगवासा, बालाजी किराना स्टोर के पास, जिला इंदौर के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है. मामले में उप निरीक्षक हरीसिंह मरावी की रिपोर्ट पर कार्रवाई की गई है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह चाकू कहां से लाया और किस उद्देश्य से अपने पास रखे हुए था.

Next Post

ऑटो ई रिक्शा चालकों पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, 72 पर कार्रवाई

Fri Jan 9 , 2026
इंदौर:शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने ऑटो और ई रिक्शा चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया. अभियान के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 72 वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई.ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक कार्रवाई के दौरान प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन […]

You May Like