भालू के हमले में युवक गंभीर घायल

सिंगरौली। माड़ा थाना क्षेत्र की बंधौरा पुलिस चौकी अंतर्गत अमिलिया गांव में सोमवार देर रात भालू के हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल संतोष विश्वकर्मा (पिता स्व. राम शुभग विश्वकर्मा) को प्राथमिक सूचना के बाद जिला अस्पताल बैढ़न में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार संतोष विश्वकर्मा अपने रिश्तेदारी में नगवा गांव गए हुए थे। देर रात जंगल से निकला एक भालू गांव में पहुंच गया और घर के समीप मौजूद संतोष पर अचानक हमला कर दिया। हमले में उनके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह ग्रामीणों को हुई, जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल बैढ़न भेजा गया।

घटना के बाद अमिलिया और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने, भालू की निगरानी करने तथा आबादी वाले क्षेत्रों में वन्यजीवों की आवाजाही रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

Next Post

बस स्टैंड पर गूंजा नशामुक्ति का संदेश, भौंरा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

Tue Jul 21 , 2026
भौंरा। समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के तहत मंगलवार को भौंरा पुलिस ने बस स्टैंड परिसर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान यात्रियों, व्यापारियों, वाहन चालकों एवं आम नागरिकों से संवाद कर उन्हें नशे के […]

You May Like