
सीधी । जिले में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से जारी है। कलेक्टर विकास मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी की सतत निगरानी में जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विसर्जन प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा रहा है। विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, यातायात का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने तथा विसर्जन स्थलों पर साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस बल को सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन एवं पुलिस की टीमें विसर्जन स्थलों पर तैनात रहकर व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी कर रही हैं। प्रशासन एवं पुलिस के समन्वित प्रयासों से जिले में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से जारी है।
