शासकीय भूमि की फर्जी रजिस्ट्री कर व्यापारी से 39.5 लाख हड़पे

जबलपुर: भू माफियाओं ने पाटन रोड, बजरंग नगर, लमती करमेता स्थित सरकारी और सीलिंग की भूमि को निजी बताकर बेच दिया और 39, 50, 000 रूपए हड़प लिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, पुरानी जगदम्बा कॉलोनी निवासी नीरज सोनी ने मनीष त्रिपाठी उर्फ रत्नेश त्रिपाठी से पाटन रोड, बजरंग नगर करमेता में 4,950 वर्गफुट का एक प्लॉट खरीदा था। इस जमीन का सौदा 34, 50, 000 में तय हुआ था। नीरज सोनी ने विक्रेता मनीष त्रिपाठी को पूरी रकम का भुगतान कर दिया और जमीन की रजिस्ट्री अपने पक्ष में करा ली। इस पूरे सौदे को कराने में मनीष त्रिपाठी के सहयोगी डॉ. संजीव कुमार चौबे उर्फ बब्लू चौबे ने मुख्य भूमिका निभाई थी। डॉ. चौबे ने दलाली के नाम पर पीडि़त नीरज सोनी से अलग से 5,00,000 की रकम विभिन्न किश्तों में नकद हासिल की। इस तरह पीडि़त की जेब से कुल 39.50 लाख निकाल लिए गए। इसके अलावा पीडि़त ने रजिस्ट्री के लिए 4,77,773 की भारी-भरकम राशि स्टाम्प ड्यूटी और पंजीयन शुल्क के रूप में सरकारी खजाने में भी जमा की थी।
सीमांकन के वक्त खुली पोल
धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब नीरज सोनी ने अपनी खरीदी हुई जमीन पर कब्जा लेने और उसकी नाप के लिए पटवारी से संपर्क किया। पटवारी ने जमीन बताने से साफ इंकार कर दिया। पटवारी ने पीडि़त से कहा, सीमांकन का आदेश आ चुका है तो करा लीजिए, प्लॉट कहाँ है मैं नहीं बता पाऊंगा। जब पीडि़त ने खसरा और राजस्व रिकॉर्ड खंगाला, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। रिकॉर्ड के मुताबिक, जिस जमीन की रजिस्ट्री की गई थी, वह असल में शासकीय भूमि और सीलिंग की भूमि के रूप में दर्ज थी।

Next Post

राजस्थान में निकाह, रेप कर आरोपी बोला अब पसंद नहीं, नाबालिग ने खाया जहर

Sat Aug 8 , 2026
जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत पम्प हाउस के पास रहने वाली एक नाबालिग को युवक ने प्रेम जाल में फंसा लिया और उसे राजस्थान ले गया जहां निकाह करने के बाद उसकी आबरू लूटी। दोनों शहर लौटे इसके बाद युवक ने असली रंग दिखाने शुरू कर दिए और घर छोडक़र जाने […]

You May Like