लोको पायलटों के लिए एयरकंडीशंड रूम,आरामदायक बेड,और स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था

भोपाल: रेल मंडल भोपाल में लोको पायलटों के कामों से जुड़ी सुविधाओं को बेहतर बनाया जा रहा है. भारतीय रेल में लोको पायलट न केवल परिचालन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, बल्कि रेल सुरक्षा एवं समयबद्ध संचालन के भी आधार स्तंभ हैं. इसी का ध्यान रखते हुए रेलवे प्रशासन ने विगत वर्षों में उनके लिए कई नई सुविधाएं सुनिश्चित की हैं. वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने इस पर बताया कि वर्ष 2014 से पहले देश में एक भी रनिंग रूम वातानुकूलित नहीं था.

वहीं अब बीते 10 वर्षों में सभी रनिंग रूम को एयरकंडीशंड किया जा चुका है. उन्होंने बताया कि इसमें आधुनिक सुविधाएं जैसे आरामदायक बेड, रीडिंग लाइट, स्वच्छ शौचालय और मनोरंजन की व्यवस्था की गई है, जिससे लोको पायलटों को यात्रा के बाद बेहतर विश्राम मिल सके. इसी अवधि में लोको कैबिन्स को भी तकनीकी रूप से उन्नत किया गया है.

अब आधे से अधिक लोको कैबिन वातानुकूलन व्यवस्था से सुसज्जित हैं. इनमें एर्गोनोमिक सीटें, बेहतर विज़न के लिए वाइड विंडशील्ड और अन्य सहायक सुविधाएं जोड़ी गई हैं, जो लोको पायलटों के दीर्घकालिक स्वास्थ्य और आराम को सुनिश्चित करती हैं.रेलवे द्वारा एक अन्य बड़ी पहल यह रही है कि सभी नए लोकोमोटिव्स में शौचालय की अनिवार्य व्यवस्था की गई है. साथ ही पुराने लोकोमोटिव्स में भी रेट्रोफिटिंग के माध्यम से शौचालय जोड़े जा रहे हैं, जिसके लिए इंजीनियरिंग स्तर पर विशेष डिज़ाइन में संशोधन भी किए गए हैं.

Next Post

रात के अंधेरे में थानों का जायजा लेने पहुंचे पुलिस अधिकारी

Mon Apr 21 , 2025
सीहोर: एसपी सहित जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी पुलिस द्वारा रात्रि में किया अधीनस्थ इकाइयों का आकस्मिक निरीक्षण कर रात्रि कालीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया.एसपी दीपक कुमार शुक्ला द्वारा थाना श्यामपुर, अहमदपुर, दोराहा, सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत द्वारा थाना कोतवाली एवं मंडी, एसडीओपी सुश्री पूजा शर्मा द्वारा थाना बिलकिसगंज, […]

You May Like